Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: मां-बाप के बाद बहन का भी साथ छूटा, 12 साल का...

फतेहपुर: मां-बाप के बाद बहन का भी साथ छूटा, 12 साल का भाई और 3 साल की बहन हुए अनाथ

Published on

हथगाम। थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कक्षा 10 की छात्रा 16 वर्षीय वैष्णवी कश्यप का शव घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, सियाड़ी गांव निवासी वैष्णवी जनता इंटर कॉलेज छिवलहा में कक्षा 10 की छात्रा थी। सोमवार सुबह उसके मामा गणेश कपड़े सिलवाने के लिए पड़ोस के गांव गए हुए थे। वहीं उसका 12 वर्षीय छोटा भाई विश्वास और तीन वर्षीय बहन लाब्या स्कूल गए थे। इस दौरान वैष्णवी घर में अकेली थी। कुछ देर बाद जब मामा गणेश वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी के घर की छत के रास्ते अपने घर में दाखिल हुए। कमरे में वैष्णवी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

वैष्णवी की जिंदगी पहले से ही दुखों और संघर्षों से घिरी थी। करीब चार वर्ष पहले उसके पिता विष्णु कश्यप की फतेहपुर के राधानगर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके लगभग एक वर्ष बाद मां लक्ष्मी देवी की भी गर्भावस्था के दौरान मृत्यु हो गई। माता-पिता के निधन के बाद परिवार के बाबा और आजी का भी साथ छूट गया। इसके बाद बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उनके मामा गणेश निवासी ग्राम केवई, थाना गाजीपुर ने संभाली थी।

अब वैष्णवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पीछे 12 वर्षीय भाई विश्वास और महज तीन वर्ष की बहन लाब्या रह गए हैं। माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों को पहले ही खो चुके इन दोनों मासूमों के सिर से अब बड़ी बहन का साया भी उठ गया। बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब उनके नाना गेंदालाल पर आ गई है। एक के बाद एक अपनों को खोने वाले इस परिवार की कहानी ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

👁 39.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल

फतेहपुर। जिले में खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने...

16 नवंबर 2026 सोमवार : राष्ट्रीय प्रेस दिवसलेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्ता को किसी प्रकार भी...

फतेहपुर में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। औंग थाना क्षेत्र के कौड़िया...

More like this

खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल

फतेहपुर। जिले में खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने...

16 नवंबर 2026 सोमवार : राष्ट्रीय प्रेस दिवसलेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्ता को किसी प्रकार भी...