Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला का सिर फोड़ने...

फतेहपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला का सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी की शिकायत

Published on

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित खुशवक्त राय नगर में एक महिला ने घर में जबरन घुसकर मारपीट करने, लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ने, पुत्रवधू के साथ अभद्रता करने और तमंचा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता अरुणा शुक्ला के अनुसार, एक नवंबर की दोपहर उनके परिवार में आपसी विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उनके बड़े पुत्र की पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर बुला लिया। दोपहर करीब ढाई बजे कई लोग कथित तौर पर जबरन मुख्य गेट खोलकर घर के अंदर घुस आए और उनके छोटे पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पुत्र को बचाने पहुंचीं तो एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। शिकायत में पुत्रवधू के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ने और उसके कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत करने जाते समय आरोपियों ने रास्ते में फिर रोककर तमंचा दिखाया और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच, गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

👁 33.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बिलंदा के आतिशबाज पर दमकल व पुलिस कर्मी मेहरबान! बिलंदा समेत शांति नगर इलाके में बड़े भंडारण की आशंका

फतेहपुर। जिले में भले ही पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर प्रशासन सख्ती...

फतेहपुर में PRD जवानों की ड्यूटी को लेकर सवाल, पोर्टल की आड़ में भेदभाव के आरोप

फतेहपुर। जिले में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की ड्यूटी लगाए जाने की...

More like this