Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में चर्च के अंदर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल का हंगामा...

फतेहपुर में चर्च के अंदर धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल का हंगामा पादरी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Published on

फतेहपुर में चर्च के अंदर धर्मांतरण के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। राधानगर थाना क्षेत्र स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चर्च के अंदर बवाल की स्थिति बन गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च के भीतर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, चर्च के अंदर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं मौजूद थीं, जिसको लेकर उनका आक्रोश और भड़क गया।हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान हालात और तनावपूर्ण हो गए, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए पादरी से पूछताछ की जा रही है। राधानगर थाना क्षेत्र के इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च से जुड़े इस मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है।

👁 28.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this