Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में छात्रा लापता: दो हफ्ते बाद भी सुराग नहीं, ‘गुलाबी गैंग...

फतेहपुर में छात्रा लापता: दो हफ्ते बाद भी सुराग नहीं, ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ ने थाने पर घेराव की दी चेतावनी

Published on

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव से विद्यालय गई छात्रा के लापता होने के दो सप्ताह बाद भी कोई ठोस सुराग न मिलने पर परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पांच संदिग्ध लोगों को नामजद तहरीर दी, लेकिन अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि थाने पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें वहां से भगा दिया गया। घटना को लेकर गांव व आसपास के क्षेत्रों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

इसी क्रम में ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए आज 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे प्रतिनिधिमंडल के साथ थाना पहुंचने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि यदि थाना प्रभारी के साथ वार्ता के बाद भी छात्रा की बरामदगी के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो वे थाने का घेराव करने को बाध्य होंगे।

संगठन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर छात्रा को सकुशल बरामद करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोगों की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

👁 10.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this