फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव में देर रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुम्हारन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव निवासी जगतपाल की 21 वर्षीय पुत्री रानी देवी ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हो रहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवती पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम करती थी। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक युवती रानी देवी युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। लेकिन युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती आत्महत्या करने से पहले न्याय के लिए थाने में पहुंची थी। थाने पहुंची युवती ने पुलिस से शिकायत की। जहां युवती को पुलिस ने युवक को गम्भीर बीमारी की बात बता थाने से भगा दिया। जिससे नाराज युवती घर पहुंची और गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक युवती की मां ने पुलिस पर डाट फटकार कर भगा देने के आरोप लगाए हैं। युवती की मां ने बताया कि पुलिस ने युवक को गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली है। वही युवती की मां ने युवक के पिता पर भी आरोप लगाए हैं।
वही मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। युवती की मां युवती को फोन पर बात करने से मना करती थी। जिसके चलते किशोरी ने आत्महत्या की है। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है।
Trending Now
फतेहपुर में डाक्टर बनी पुलिस प्रेमी को बताई गम्भीर बीमारी तो प्रेमिका ने लगाई फांसी
👁 10.6K views








