Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राधा नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर मोड़ के पास एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल से जा रहे दो सगे मासूम भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मां को बुलाने जा रहे थे दोनों भाई

बताया जा रहा है कि दोनों मासूम साइकिल से जंगल की ओर अपनी मां को बुलाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चालक ट्रक समेत फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

जैसे ही हादसे की खबर परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। मासूम भाइयों की एक साथ मौत से हर आंख नम है।

फरार चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

👁 13K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ में कांग्रेस के आरक्षण दिवस समागम में गूंजी फतेहपुर की आवाज, हेमलता पटेल ने सामाजिक न्याय का उठाया मुद्दा

लखनऊ/फतेहपुर, 25 जून। सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर: डीएम के निर्देश पर जमीन कब्जे के मामले में FIR दर्ज, अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

फतेहपुर। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की गई राजस्व जांच...

फतेहपुर: हर स्वास्थ्य केंद्र को हर माह बनाने होंगे 1000 आभा आईडी, कम प्रसव वाले केंद्रों पर होगी कार्रवाई

फतेहपुर, 25 जून। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार...

रिश्वतखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेने वाले ऑपरेटर पर FIR दर्ज,वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई,...

फतेहपुर, 25 जून 2026।जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा में तैनात...

More like this