फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में हुई पशु चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पशु और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को जाफरगंज थाने में रमेश चन्द्र निवासी दिगरूवा ने तहरीर देकर बताया था कि 20/21 सितंबर की रात उनके नए मकान और ट्यूबवेल के अंदर बंधी एक भैंस, एक पड़िया और एक पड़वा अज्ञात चोर दीवार फांदकर चोरी कर ले गए। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पशुओं को पिकअप वाहन के जरिए ले जाया गया था।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जाफरगंज पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना और पूछताछ से सामने आए तथ्यों के आधार पर ग्राम महरहा से जैतीखेड़ा जाने वाले मोड़ के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार अवस्थी, उम्र करीब 30 वर्ष और राम नज तिवारी, उम्र करीब 21 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम महरहा, थाना कल्याणपुर, फतेहपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर घर की दीवार फांदकर तीनों पशुओं को चोरी करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए पशुओं को बेचने के उद्देश्य से ले जाते समय दोनों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 पशु, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Trending Now
फतेहपुर में पशु चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
👁 22.7K views





