खागा। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार भोर पहर दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण कमजोर हुआ कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में दो सगे भाई मौजूद थे, जो मलबे में दब गए।
ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव करते हुए दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 8 वर्षीय आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बड़े भाई की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों के मुताबिक, परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया था। हादसे के समय बच्चों की मां मवेशियों को चारा डालने के लिए घर से बाहर गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अश्वनी पांडेय ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
Trending Now
फतेहपुर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 8 वर्षीय बालक की मौत
👁 20.1K views





