Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में मौरंग लदे डंपर ने छात्रा को रौंदा, 13 वर्षीय नैंसी...

फतेहपुर में मौरंग लदे डंपर ने छात्रा को रौंदा, 13 वर्षीय नैंसी की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ओती मोड़ के समीप मौरंग (बालू) लदा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही छात्रा नैंसी को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने डंपर चालकों की लापरवाही और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

👁 45.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this