Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में सपा ने मनाया 'संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस', संविधान और...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने नेतृत्व से प्राप्त संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में महात्मा ज्योतिबा फुले के संकल्प को साकार करते हुए आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। उन्होंने कहा कि संविधान सुरक्षित रहेगा तो आरक्षण भी सुरक्षित रहेगा। संविधान ही सामाजिक समानता और न्याय का सबसे बड़ा आधार है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आरक्षण के अधिकार को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

👁 40.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this