Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में हल्की बारिश से खेती का संतुलन बिगड़ा धान भीगा, आलू-चना-गेहूं...

फतेहपुर में हल्की बारिश से खेती का संतुलन बिगड़ा धान भीगा, आलू-चना-गेहूं की बुआई में देरी — किसान चिंतित।

Published on

रिपोर्ट : आदर्श तिवारी

फतेहपुर। जनपद में  सुबह से लगातार रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा जरूर किया है, मगर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में इतनी नमी हो गई है कि कटाई और बुआई दोनों का काम रुक गया है। धान की फसल इस समय कटाई के लिए तैयार है, लेकिन बारिश से बालियाँ भीगने के कारण किसान खेतों में नहीं उतर पा रहे हैं। कटाई में देरी से दाने सड़ने और अंकुर फूटने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, जिन किसानों ने आलू की बुआई शुरू की थी, उनके खेतों में गीली मिट्टी ने परेशानी बढ़ा दी है। हथगांव ब्लॉक के किसान गौरव व राजू बताते हैं, “धान खेत में भीग गया है, अब आलू की बुआई रुक गई है। मौसम साफ न हुआ तो गेहूं बोना भी पीछे खिसक जाएगा।” कृषि विभाग के अनुसार, जिले में इस समय खरीफ सीजन की फसलें—धान, अरहर और उड़द—कटाई के दौर में हैं, जबकि रबी सीजन की फसलें—आलू, गेहूं, चना, मटर, सरसों और मसूर—की बुआई चलनी थी। पर बारिश से खेतों की मिट्टी गीली रहने के कारण किसान तैयारियाँ नहीं कर पा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दो-तीन दिन में मौसम साफ नहीं हुआ, तो फसल चक्र पर असर पड़ेगा और उत्पादन घट सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि मिट्टी में नमी संतुलित होने के बाद ही जुताई और बुआई करें। पूरे जनपद—हथगांव, अमौली, धाता, बिन्दकी,हुसैनगंज,खागा और थरियांव—में लगभग यही स्थिति बनी हुई है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं, उम्मीद बस एक ही है — अब मौसम खुल जाए, ताकि अगली फसल समय पर शुरू की जा सके। कृषि मौसम विज्ञान विभाग फतेहपुर के विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि यह बौछारनुमा बारिश है। बंगाल की खाड़ी से गुजर रहे हल्के चक्रवात के प्रभाव से 2 से 3 दिन तक मौसम खराब रह सकता है, हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है।

👁 51.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर DM ऑफिस पर किया प्रदर्शन

यूपी के जनपद फतेहपुर के विकास खंड भिटौरा के मदरियापुर गांव में पानी की...

अवैध संबंध के शक में सनकी पति बना हैवान, पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने...

शिक्षामित्र की मौत पर बवाल: मौके पहुँचे BSP नेता परिजनों ने बेटी को नौकरी व 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग, प्रशासन ने दिया...

फतेहपुर जनपद के ग्राम बावरा में शिक्षामित्र राम सुमेर गौतम की मृत्यु के बाद...

More like this

फतेहपुर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर DM ऑफिस पर किया प्रदर्शन

यूपी के जनपद फतेहपुर के विकास खंड भिटौरा के मदरियापुर गांव में पानी की...

अवैध संबंध के शक में सनकी पति बना हैवान, पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने...