Homeराज्यउत्तर प्रदेशगरीब लिपिक की ‘अमीरी’ का वायरल सच: बेटा बाउंसरों के साथ नजर...

गरीब लिपिक की ‘अमीरी’ का वायरल सच: बेटा बाउंसरों के साथ नजर आया, पूर्व BJP अध्यक्ष मुखलाल पाल ने साधी चुप्पी आला कमान की फटकार

Published on

फतेहपुर के चर्चित DIOS कांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। एक ओर जहां खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताने वाले लिपिक विनोद श्रीवास्तव के सुसाइड नोट ने सियासी भूचाल ला दिया है, वहीं दूसरी ओर उनके बेटे की बाउंसरों के साथ वायरल हो रही तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को लेकर आम जनता से लेकर अफसरों तक में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर एक लिपिक का परिवार इतनी ‘अमीरी’ कैसे दिखा रहा है। हालांकि वायरल फ़ोटो की हम पुस्टि नही करते।

मामले में लिपिक विनोद श्रीवास्तव ने अपने सुसाइड नोट में पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर 25 लाख रुपये मांगने और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, आरोपों से घिरने के बाद मुखलाल पाल पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते उनकी चुप्पी को रणनीतिक माना जा रहा है।

वहीं, लिपिक की पत्नी पूनम श्रीवास्तव, जो BJP महिला मोर्चा में महामंत्री हैं, द्वारा दी गई तहरीर पर अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। इससे भी सवाल खड़े हो रहे हैं और जांच प्रक्रिया पर संदेह गहराता जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है, लेकिन अब तक जांच में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ पाया है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेटे की तस्वीरों को लेकर जब लिपिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम ने BJP संगठन के भीतर भी हलचल पैदा कर दी है। फतेहपुर में पार्टी की छवि को लेकर सवाल उठने लगे हैं और इसे अब तक की सबसे बड़ी किरकिरी माना जा रहा है।

फिलहाल, जनता की नजरें जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि यह मामला किस दिशा में जाता है और सच्चाई कब सामने आती है।

👁 391.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का भव्य संगठन विस्तार, सैकड़ों महिलाओं ने न्याय की लड़ाई की ली शपथ

फतेहपुर। जनपद के हसवा ब्लॉक अंतर्गत बेर्राव गांव में शनिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक...

ब्रेकिंग फतेहपुर: बेकाबू डंपर का कहर, बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा...

फतेहपुर: डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्ती, स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई; हरदो सीएचसी अधीक्षक व असोथर पीएचसी प्रभारी हटाए गए

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

फतेहपुर: जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान उस...

More like this