Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में 27-28 मई को पहुंचेगी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की...

फतेहपुर में 27-28 मई को पहुंचेगी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ-प्रतिष्ठा पदयात्रा गौ-रक्षा और धार्मिक जागरूकता का देंगे संदेश, जिले में होगा भव्य स्वागत

Published on

फतेहपुर जनपद में आगामी 27 और 28 मई को ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की गौ-प्रतिष्ठा पदयात्रा पहुंचेगी। यात्रा को लेकर जिले भर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह पदयात्रा बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र से होते हुए अयाह शाह विधानसभा मार्ग के जरिए फतेहपुर जनपद में प्रवेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक यात्रा खागा, हुसैनगंज, फतेहपुर शहर, बिंदकी और जहानाबाद क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और धर्म सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां जगद्गुरु शंकराचार्य गौ-रक्षा, सनातन धर्म और धार्मिक जागरूकता को लेकर लोगों को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

फतेहपुर जनपद में प्रवेश के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वामी जी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। वहीं हुसैनगंज क्षेत्र के संवत गांव में उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जिला प्रभारी शिवकांत तिवारी द्वारा तय की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर भी यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

👁 54.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की...

More like this

फतेहपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक, डीएम ने दिए उपभोक्ताओं को राहत के निर्देश

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की...