Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर - रायबरेली मॉब लांचिंग प्रकरण:राहुल गांधी के निर्देश पर फतेहपुर पहुंचा...

फतेहपुर – रायबरेली मॉब लांचिंग प्रकरण:राहुल गांधी के निर्देश पर फतेहपुर पहुंचा कांग्रेस डेलिगेशन राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के पदाधिकारी और सांसद डेलिगेशन में रहे शामिल, जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Published on

फतेहपुर- महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने भी पीड़ित परिवार से मिल बांटा दुःख, घटना की भरसक निंदा की | बोलीं जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मिले न्याय दोषियों को बक्शा न जाए, घटना हृदयविदारक
रायबरेली में हुई मॉबलिचिंग की घटना के बाद मृतक के आवास फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली पुरवा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैंन राजेंद्र पाल गौतम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैंन तथा सांसद तनुज पूनिया और तेलंगाना स्टेट के कैबिनेट मंत्री विवेक वेंकट स्वामी शामिल रहे जिन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना का जायजा लिया इस दौरान महिला कांग्रेस फतेहपुर की जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल महिला पदाधिकारियों के साथ पहुंची वहीं जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे पीड़ित परिजनों से मिल इस हृदयविदारक घटना की पुरजोर निंदा करते हुए शासन प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की मांग की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। इससे पूर्व सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि  बाबा के लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की है जिसे साफ साफ वायरल वीडियो में देखा और सुना जा सकता है मृतक ने राहुल गांधी का नाम लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के ताज़ा आंकड़े साफ़ कर रहे हैं कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने परिजनों का दुःख साझा करते हुए कहा कि दोषियों को बक्शा न जाए जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिले आर्थिक सहायता के साथ पीड़ित परिवार में एक लोग को सरकारी नौकरी दी जाए कांग्रेस नेताओं ने इस वीभत्स घटना की भरसक निंदा की इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी, पूर्व प्रत्याशी और महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल, उदित अवस्थी, सुधाकर अवस्थी, मोहित कुमार वर्मा,ओम प्रकाश गिहार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे |

👁 46.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...