Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, हरिहरगंज वेंडिंग जोन और ट्रैफिक...

फतेहपुर: व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, हरिहरगंज वेंडिंग जोन और ट्रैफिक जाम पर बनाई जाएगी समिति

Published on

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपायुक्त राज्य कर को निर्देशित किया कि सरकार की व्यापार हितैषी योजनाओं और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि व्यापारियों को योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके। साथ ही जिन व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, उनका शीघ्र पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि व्यापारियों के हितों से जुड़ी योजनाओं पर कार्यशालाएं आयोजित कर जागरूकता बढ़ाई जाए।
बैठक में व्यापारियों ने हरिहरगंज पुल के नीचे बनाए जा रहे वेंडिंग जोन को लेकर आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी और व्यापारियों की संयुक्त समिति गठित कर मौके की स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ज्वालागंज से शांतिनगर तक लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम की शिकायत पर डीएम ने एआरएम, एआरटीओ, नगर पालिका और व्यापारियों की संयुक्त समिति बनाकर समाधान संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में दुग्ध विकास अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उपायुक्त राज्य कर, उपायुक्त उद्योग, नगर पालिका परिषद सदर के अधिशाषी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

👁 74.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this