फतेहपुर- शहर क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से पटाखा कारोबारी परेशान है पिछले दिनों उनकी दुकान चेकिंग के नाम पर नहीं खुल पाई और मौजूदा समय में हालात ऐसे बन गए हैं कि जिन क्षेत्रों में भी पटाखा के दुकानदार है वहां पर इलाके के चौकी इंचार्ज साहब व सिपाही शाम ढलते ही पटाखा कारोबारी की दुकान में पहुंच जाते हैं और चेकिंग के नाम पर पहले उन्हें धमकाते हैं इसके बाद दिनभर की बिक्री का पैसा लेकर चले जाते हैं हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि अब शहर में त्योहारों के मौके पर पटाखा कारोबारी अब तक लाखों रुपए का नुकसान उठा चुके हैं पटाखा कारोबारियो का कहना है कि उनके पास बाकायदा जिला प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकता पूरी है।उनको लाइसेंस दिया गया है साथ ही वह मानक के अनुरूप भी पटाखे की बिक्री कर रहे हैं उनकी तरफ से कोई भी कमी नहीं की गई है लेकिन इसके बावजूद भी जांच के नाम पर इलाके के चौकी इंचार्ज और सिपाही हर रोज दुकानों में पहुंचते हैं और शाम के समय बिक्री का पैसा लेकर चले आते हैं नाम न लिखने की शर्त पर दुकानदारों ने बताया कि यदि अपना नाम बता देंगे तो उनकी दुकान भी नहीं खुल पाएंगी पुलिस की इस क्रिया से पटाखा व्यापारी परेशान है।
Trending Now
फतेहपुर शहर में पटाखा के दुकानदार पुलिस के लिए बन गए कमाऊ पूत,दिन भर की ब्रिक्री का पैसा शाम को पुलिस जांच के नाम पर उठा लाती






