फतेहपुर- जिले के ब्लाक बहुआ अंतर्गत ग्राम सुजानपुर में नौ दिन माँ दुर्गा प्रतिमा की पूरे विधि विधान से पूजा करने के बाद शुक्रवार को माँ दुर्गा प्रतिमा की गांव में भव्य शोभायात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली गई | सभी भक्तों नें माता रानी के खूब जयकारे लगाए | इस दौरान गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व बहुआ ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं सुजानपुर की प्रधान हेमलता पटेल नें भी माँ दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए मंगलकामनाओं हेतु प्रार्थना की एवं नम आँखों से मातारानी को विदाई दी | इस दौरान ग्राम के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे |
Trending Now
फतेहपुर :- सुजानपुर में ढोल- बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर माँ दुर्गा को दी गई विदाई,भक्तों नें खूब लगाये जयकारे प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल नें माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करके दी विदाई।






