Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबचपन डे केयर सेन्टर शुरू, दिव्यांग बच्चों का कराएं नामांकन - सेन्टर...

बचपन डे केयर सेन्टर शुरू, दिव्यांग बच्चों का कराएं नामांकन – सेन्टर पर शिक्षण प्रशिक्षण सहित सभी सुविधाएं मिलेंगी निःशुल्क ।

Published on

फतेहपुर। प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन डे केयर सेन्टर का संचालन शुरू कर दिया गया है। सेन्टर पर तीन से सात वर्ष की आयु के दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक अक्षमता व अधिगमन अक्षमता बच्चों के शिक्षण एवं प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था है। उन्होने बताया कि बच्चों के आने-जाने के लिए वाहनों की निःशुल्क व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन, शुद्ध पेयजन, खेलने के लिए बाल्य उद्यान, स्मार्ट क्लास, फिजियोथेरेपी, स्पीचथेरेपी आदि की व्यवस्था की गयी है। बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु योग्य विशेष शिक्षकों की तैनाती है। खेलकूद एवं मनारंजन हेतु टेलीविजन, प्रोजेक्टर, लैपटाप, कम्प्यूटर एवं गेम कार्नन, खेल संसाधन उपलब्ध है। बच्चों से संबंधित उपकरण जैसे कान की मशीन, ब्रेल किट, एमआर किट आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। पांच वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों की निःशुल्क कॉक्लियर, इम्पलांट सर्जरी के लिए भी सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त श्रेणी के दिव्यांग बच्चों के अभिभवक अपने बच्चों का नामांकन सेन्टर पर करा सकते है। पंजीकरण हेतु कुल बच्चों की स्वीकृति क्षमता 80 है। जिसमें श्रवण बाधित 20, दृष्टि बाधित 20, बौद्धिक अक्षमता 20 व अधिगमन अक्षमता 20 बच्चों का पंजीकरण किया जाना है। सेन्टर पर शिक्षण प्रशिक्षण सहित सभी सुविधायें निःशुल्क प्रदान की जायेंगी। बच्चों का पंजीकरण जुलाई माह से प्रारम्भ हो चुका है। नामांकन व किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी, आधारकार्ड, आय प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज की फोटो आवश्यक है। उन्होने बताया कि नामांकन व किसी भी जानकारी के लिए समन्वयक पवन तिवारी से संपर्क कर सकते हैं।

👁 10K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this