Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबार व सर्व फार ह्यूमैनिटी के प्रयास से लगा रक्तदान शिविर -...

बार व सर्व फार ह्यूमैनिटी के प्रयास से लगा रक्तदान शिविर – 15 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, बार अध्यक्ष ने किया शुभारंभ ।

Published on

फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें पंद्रह रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम फीता काट कर किया। जिसके बाद अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर में 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में रवि कुमार, सैय्यद एहतिशाम अब्बास, सतीश शर्मा, नीरज गुप्ता, सुंदरम शुक्ला, सोनल सिंह, अंकित दीक्षित, अविनाश सिंह, विनय मौर्य, सृष्टि त्रिवेदी, राघवेंद्र सिंह सेंगर, मो फहीम खान, राजू परिहार, सचिन गुप्ता, मुलायम सिंह यादव रहे। रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए मेडिकल ऑफिसर अभिषेक सिंह ने कहा कि रक्तदान हर स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन माह में कर सकता है। रक्त केंद्र स्टाफ व गुरमीत सिंह समय समय पर रक्तदान करते हैं। रक्तदान करने से रक्त की सभी जांच जैसे हेपेटाइटिस, मलेरिया, एचआईवी जैसे होती है। इस समय डेंगू का प्रकोप है। सभी के रक्तदान करने से रक्तकेंद्र में प्लेटलेट्स रहेंगी। जिससे मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, विवेक, यशु रस्तोगी, जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से विभागाध्यक्ष वरद वर्धन बिसेन, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, बीसीटीवी वैन प्रयागराज से पीरीओ पंकज यादव, सुधीर, ज्ञानेंद्र, मेडिकल कॉलेज से संजय प्रजापति और बच्चे उपस्थित रहे।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

आरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने के दो मामले पहुंचे

फतेहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में...

More like this