Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिलारीमऊ में सीसी रोड व इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली...

बिलारीमऊ में सीसी रोड व इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

Published on

फतेहपुर। विधानसभा अयाह शाह क्षेत्र के ग्राम बिलारीमऊ में विकास कार्यों को गति देते हुए शुक्रवार को मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण विधायक विकास गुप्ता द्वारा किया गया। लोकार्पण के उपरांत इन मार्गों को ग्रामवासियों को समर्पित कर दिया गया, जिससे गांव में आवागमन की सुविधा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो गई है।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर जरूरतमंद को उसका अधिकार मिले। पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

👁 109.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौशांबी हादसे के पीड़ितों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, परिजनों को बंधाया ढांढस

नई दिल्ली से सीधे कौशांबी पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

कौशांबी हादसे के पीड़ितों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, परिजनों को बंधाया ढांढस

नई दिल्ली से सीधे कौशांबी पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...