Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबैंक के सामने खड़े ट्रैक्टर से तीन बैटरा चोरी, पीड़ित ने दी...

बैंक के सामने खड़े ट्रैक्टर से तीन बैटरा चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर — इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जनता में आक्रोश ।

Published on

संवाददाता, असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर 14, ब्रह्मदेव मोहल्ला का है, जहां मंगलवार – बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने खड़े ट्रैक्टरों से तीन बैटरा चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत असोथर थाने में दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम किंकर अवस्थी निवासी नगर पंचायत असोथर ने बताया कि उनके ट्रैक्टर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रोड किनारे खड़े थे। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन ट्रैक्टर से बैटरा निकाल लिया। सुबह जब उन्होंने ट्रैक्टर देखा तो बैटरा गायब था। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बताते चलें कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, मगर अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। कुछ चोरियों का खुलासा कर पुलिस ने खानापूर्ति की है। उन्होंने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र में न तो रात में पैदल गस्त की जाती है और न ही पुलिस की सक्रियता दिखती है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में दहशत और आक्रोश दोनों है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी असोथर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, शीघ्र ही चोरों का सुराग लगाया जाएगा।

👁 6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this