Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभंडारा से लौट रहे युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी,पुलिस बोली जल्द...

भंडारा से लौट रहे युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी,पुलिस बोली जल्द पकड़े जायेगे आरोपी

Published on

फतेहपुर  – के चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान ललित पटेल के रूप में हुई है, जो एक रिटायर्ड फौजी का बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ललित देर शाम झलियन गांव में भंडारा खाने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। शव की गले पर धारदार हथियार से वार करने के गंभीर निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

👁 16.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this