Homeराज्यउत्तर प्रदेशभदरी नरेश और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता,...

भदरी नरेश और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता, राजा उदय प्रताप सिंह, सहित उनके 12 समर्थकों को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट किया

Published on

प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। भदरी नरेश और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता, राजा उदय प्रताप सिंह, सहित उनके 12 समर्थकों को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम कुंडा के आदेश पर की गई है और यह 5 जुलाई से 6 जुलाई  की रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।  मोहर्रम के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। कुंडा में हर साल मोहर्रम के दौरान तनाव की स्थिति देखी जाती है, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।पुलिस ने उदय प्रताप सिंह और उनके समर्थकों को 40 घंटे के लिए नजरबंद किया है, और उनके आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जनहित और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक था। इस कार्रवाई पर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👁 12.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जमीनी स्तर पर मुसलमान समाजवादी पार्टी से नाराज हैं’, मौलाना बरेलवी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी...

लखनऊ में सजेगा किताबों का महासंसार, वंदे मातरम् थीम पर होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर किताबों, साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक संवाद का माहौल...

भारी बारिश से फसलों को नुकसान, किसान कांग्रेस ने मुआवजे की उठाई मांग

फतेहपुर। लगातार तीन दिनों से हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को...

फतेहपुर किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (एस) ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। जिले में लगातार हुई बारिश से किसानों को हुए नुकसान और अन्य समस्याओं...

More like this