Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में जहां कहि  उत्साह,तो कहि नास्राजगी लेकिन...

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में जहां कहि  उत्साह,तो कहि नास्राजगी लेकिन up के बाराबंकी के मदरसे में छात्रों ने तिरंगा लहराकर भारत जीत की दुआ मांगी है।

Published on

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में जहां कहि  उत्साह,तो कहि नास्राजगी लेकिन up के बाराबंकी के मदरसे में छात्रों ने तिरंगा लहराकर भारत जीत की दुआ मांगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार पूरे हिंदुस्तान में बेताबी से किया जा रहा है। एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मैच में दोनों टीमें आमने-सामने है यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हर जगह लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चाहे वह चाय की दुकान हो खेल के मैदान हों या फिर सोशल मीडिया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि आज का मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि जुनून और जज़्बात का भी प्रतीक है। मैच को लेकर उत्साह का यही माहौल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी नजर आया। जिले के रसौली कस्बे स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम के छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत की जीत के लिए दुआ मांगी। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े छात्र तक भारत की सफलता के लिए प्रार्थना करते नजर आए मदरसे के शिक्षक मुफ़्ती राशिद कासमी ने बताया कि बच्चों में सुबह से ही खुशी और जोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज का दिन खास है क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला केवल खेल नहीं बल्कि हमारे दिलों से जुड़ा मामला है। हमारे बच्चे तिरंगा लेकर भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। मुफ़्ती राशिद कासमी ने इस मौके पर देश की सुरक्षा और शांति को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पूर्व में हुए आतंकी हमले दुखद हैं, लेकिन अल्लाह तआला का शुक्र है कि भारत ने हर मुश्किल घड़ी में जीत हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे वह क्रिकेट का मैदान हो या फिर युद्ध का, अल्लाह ने हमेशा हमें कामयाबी दी है। हमारी यही दुआ है कि भारत इसी तरह आगे बढ़ता रहे और हर क्षेत्र में फतेह हासिल करे।



👁 20.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...