Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहाविद्यालय की छात्राओं ने स्वदेशी मेले का किया भ्रमण - छात्राओं को...

महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वदेशी मेले का किया भ्रमण – छात्राओं को दी रेशम कीट पालन की जानकारी ।

Published on

फतेहपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं को रेशम कीट पालन की समुचित जानकारी प्रदान की गई। स्थानीय स्वरोजगार व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर चलाए जा रहे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले का आयोजन आईटीआई ग्राउंड में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति के अनुरूप व्यावसायिक और कौशल युक्त शिक्षा तथा इस संदर्भ में जागरूकता हेतु छात्राओं को स्वदेशी मेले का भ्रमण कराने हेतु निर्देशित किया। मेले में रेशम विभाग की प्रदर्शनी स्टॉल पर महाविद्यालय की छात्राओं को रेशम विभाग के एसडीओ सुरेंद्र प्रताप निगम द्वारा रेशम कीट पालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्री निगम ने बताया कि स्थानीय स्तर पर रेशम कीट की इरी प्रजाति का पालन जनपद में किया जा रहा है जो कि एरंड के पेड़ पर पलते हैं। रेशम कीट के विभिन्न प्रजातियां उत्पादन के तरीके और विपणन व सरकार द्वारा अनुदान सहायता आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय की जंतु विज्ञान प्रभारी डॉ अनुष्का छौंकर व हिंदी विभाग के प्राध्यापक बृजेश कुमार पाल के दिशा-निर्देश में छात्राओं को स्वदेशी मेले का भ्रमण कराया। छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का जायजा लिया।योजनाओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

आरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने के दो मामले पहुंचे

फतेहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में...

More like this