Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहिला से मारपीट व अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायतदबंगों पर घर...

महिला से मारपीट व अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायतदबंगों पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Published on

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 1 जुलाई की रात करीब नौ बजे 112 पुलिस उसके घर पहुंची। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां आ गए और उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत की बात को लेकर विवाद करने लगे।
शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। धक्का-मुक्की के दौरान उसके कपड़े फट गए, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। आरोप है कि एक युवक बंदूक लेकर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे, जिसके बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकली। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंप दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 13.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व...

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...

घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा यह कैसी दबंगई

असोथर थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातो धरमपुर गांव निवासी शहंशाद की तहरीर...

More like this