Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान,...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानस रक्तकेंद्र में किया रक्तदान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर पेश की मिसाल

Published on

​फतेहपुर:मानस रक्तकेंद्र में ए पॉजिटिव (A+) रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के दो सदस्यों ने त्वरित कदम उठाते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संकल्प पूरा किया।
मुराइन टोला के सभासद एडवोकेट ऋतिक पाल ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपना 8वां ए पॉजिटिव स्वैच्छिक रक्तदान किया, वहीं ध्रुव कुमार यादव ने अपने पूजनीय पिताजी की 37वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना 34वां ए पॉजिटिव स्वैच्छिक रक्तदान पूरा किया।
​रक्तदाताओं के इस सराहनीय कदम पर मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने दोनों ही सदस्यों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया और संस्था के सेवा भाव की सराहना की। इस मौके पर दोनों रक्तदाताओं ने आम जनमानस और युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।
​इस सेवा कार्य के दौरान सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल और विष्णु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

👁 22.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...

घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा यह कैसी दबंगई

असोथर थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातो धरमपुर गांव निवासी शहंशाद की तहरीर...

More like this

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

असोथर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस...