Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में डीएम और एसपी का PET परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण,...

फतेहपुर में डीएम और एसपी का PET परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, CCTV निगरानी व्यवस्था पर दिया जोर

Published on

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, ए.एस. इंटर कॉलेज, निरंकारी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और मुस्लिम इंटर कॉलेज में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, निगरानी व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जांच की गई।

डीएम और एसपी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखने और परीक्षा की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

👁 16.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की मानवता! यातायात पुलिस ने छात्रा को निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचाया, एसपी ने ₹5,000 पुरस्कार देने की घोषणा की

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 460वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

  फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सहकारी समितियों में लटके ताले, खाद के लिए भटक रहे किसान,सचिवों की हड़ताल से ठप हुआ खाद वितरण, निजी दुकानों से महंगे दामों पर...

असोथर फतेहपुर। सहकारी समितियों में सचिवों की हड़ताल के चलते खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो...

More like this