असोथर/फतेहपुर
ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षा दो ,तीन के कमजोर छात्र छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विशेष रिमीडियल अभियान चलाने पर जोर दिया और सुझाव दिया गया कि अध्यापक अपने सेवित गावों मजरों का भ्रमण करके ऐसे बच्चों को चिन्हित करें जिनका नामांकन नहीं है उनके अभिभावकों को एडमीशन के लिए प्रेरित करें। बीआरसी असोथर में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा ने मातहतों के पेंच कसते हुए गुणवत्ता परक शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचे और छात्रों को छोडने के उपरान्त 30 मिनट बाद विद्यालय बंद करें यू-डायस ड्रॉप बॉक्स पर पेंडिंग छात्रों का प्रवेश करके नामांकन अंतर को समाप्त करने के लिए टीम भावना से काम किय जाय,और ब्लॉक की रैकिंग में सुधार के लिए भरसक प्रयास होना चाहिए समीक्षा बैठक में एआरपी एलएलपी टीम ने विद्यालयों में भौतिक संसाधनों अन्य समस्याओं और उनके निदान पर विचार साझा किया बैठक में ललतेश त्रिवेदी प्रदीप सिंह प्रभात गुप्ता विक्रम सिंह बृजेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा पंकज सिंह चक्रपाणि पांडेय शिवबरन सिंह शिवपूजन सिंह दीपक वर्मा श्रीराम हेमंत पाल सहित दर्जनों प्रधानाध्यापक मौजूद रहे








