फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आज शारदीय नवरात्रि के एक दिन पहले एक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया, एसपी अनूप कुमार सिंह और जिले के तमाम पुलिस महक में के आलाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस लाइन से नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5 चलाया जा रहा है, इस मिशन के तहत महिलाओं को अपराधों को लेकर जागरूक करना और अपने आसपास घट रही आपराधिक घटनाओं के सिलसिले में उन्हें जागरूक करना है, इसके अलावा लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों के लिए जागरूक करना है, बता दे की यूपी सरकार पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत फतेहपुर के पुलिस लाइन में आज बाइक रैली को रवाना करते हुए लोगों को संदेश दिया है, आगे भी इसी तरीके से कार्यक्रम के नवरात्र में किए जाएंगे, जिसमें स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही चौक-चौराहों पर जागरूक किया जाएगा।
Trending Now
मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकाली गई बाइक रैली







