यूपी के फतेहपुर जिले राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी मोहम्मद रजा हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश का मास्टर माइंड निकला। ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि सोसल मीडिया में भी करता था दीनी पोस्ट। एटीएस द्वारा रजा को केरल से गिरफ्तार किया है। लेकिन उसके गांव के लोग अनजान है। गांव स्थित उसके घर पर मौजूद मां जमीला ने बताया कि पति जावेद की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। रजा समेत तीनो बेटे केरल में मजदूरी करते है। मां जमींला ने बताया की रजा घर से मुंबई कमाने की बात कहकर चार साल पहले गया था। बाद में उसके केरल जाने की सूचना मिली। वहां पर वह क्या करता था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे किस पुलिस ने और क्यों पकड़ा है, नहीं पता है। बता दें कि यूपी एटीएस ने सोमवार को हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप्प में चार लोगों को पकड़ा था।
ATS की पूछताछ में फतेहपुर के रजा निवासी अन्दौली का नाम मास्टर माइंड के रूप में सामने आया। एटीएस ने मंगलवार को रजा को केरल से गिरफ्तार किया है। अंदौली में उसके घर के आसपास के लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि रजा ऐसा काम कर सकता है। हालांकि यह जब गांव में रहता था तो कम लोगों से बातचीत करता था। मोहम्मद रजा की मां जमीला ने बताया कि सोमवार शाम को उसकी बेटे से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि सबकुछ ठीक है। नमाज पढ़ने के वाद खाना खाने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद एटीएस की टीम पहुंची और रजा के दोनों हाथों में हथकड़ी लगा दी। जमीला के मुताबिक, उसके पकड़े जाने की बात उसके दूसरे बेटे जीशान ने गिरफ्तारी के कुछ देर बाद बताई ।मां की माने तो रजा केरल में किसी कंपनी में काम करता है। साथ में उसका भाई जीशान और शहजाद भी वही मजदूरी करते हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा है। एक बेटे की मौत हो चुकी है।
Trending Now
मुजाहिद आर्मी का अगुवा रजा निकला फतेहपुर का चार साल पहले घर छोड़ गया था केरल में ATS ने किया अरेस्ट
👁 18.7K views






