फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेवली गांव के रहने वाले रामआसरे सिंह ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले दिनों मेरे बेटे की कुछ अराजक तत्वों द्वारा AI के माध्यम से फोटो वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया इसमें अवैध असलहा के होने की बात कही गई जबकि मैं स्वयं लाइसेंस धारक हूँ और मेरे बेटे ने पिछली दीपावली के दिन घर में ही मेरे लाइसेंसी शस्त्र से फायर किया था लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने इसका गलत फायदा उठाकर फोटो वायरल की और उसमें काटछांट भी किया इससे मेरे बेटे की छवि धूमिल हुई है पुलिस भी परेशान कर रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से ऐसे आराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Trending Now
मेरे बेटे का साजिश के तहत AI फ़ोटो बनाकर अवैध असलहे के साथ सोसल मीडिया में फ़ोटो डाल कर फ़साने की कोशिश की गई।






