Homeअपराधराज ठाकरे के बयान पर जगद्गुरु शांडिल्य महराज का पलटवार:प्रयागराज में राज...

राज ठाकरे के बयान पर जगद्गुरु शांडिल्य महराज का पलटवार:प्रयागराज में राज ठाकरे व उद्धव ठाकरे को बताया गद्दार, हिंदू और हिंदी एक दूसरे के पूरक

Published on

महाराष्ट्र नव निर्माण सेवा प्रमुख राज ठाकरे के हिंदू और हिंदी को लेकर दिए गए बयान पर साधु संतों का गुस्सा भड़क उठा है। राज ठाकरे ने कहा है कि “मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदी नहीं”। उनके इस बयान को लेकर श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महाराज ने राज ठाकरे के साथ ही शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को करारा जवाब दिया। उन्हें गद्दार बताते हुए कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह वही लोग हैं जो मुगलों के आने पर उनकी चमचागिरी कर रहे थे। आज यही छत्रपति शिवाजी महाराज होते तो वह भी उनके बयानों से शर्मसार हो जाते। उन्होंने कहा कि हिंदी से हिंदू है और हिंदू से हिंदी है। दोनों को कतई अलग नहीं किया जा सकता है। शांडिल्य महाराज ने कहा है कि कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मानसिकता दूषित हो गई है जिससे आज हिंदुओं के खिलाफ ठाकरे बंधु जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के मराठी भाई अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा किसी पर थोपी नहीं जा रही है। बल्कि हिंदी सर्व धर्म सर्वभाव की भाषा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ठाकरे बंधु राष्ट्र विरोधी कार्य करेंगे। तो उन्हें भी महाराष्ट्र के बाहर जाना पड़ता है। अगर ठाकरे बंधु भारत माता और हिंदू व हिंदी के खिलाफ जहर उगलेंगे तो उनका सर्वनाश हो जाएगा। हमारी हिंदी भाषा सर्वश्रेष्ठ थी और सर्वश्रेष्ठ रहेगी। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को हिंदी भाषा को लेकर राजनीति न करने की कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि भारत माता, हिंदू और हिंदी के प्रति बयानबाजी करने से राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को बचना चाहिए और सुधर जाना चाहिए। मराठी भी हमारी भाषा है हमने कभी उसको अलग नहीं माना है लेकिन हिंदी के प्रति भेदभाव ठाकरे बंधुओं की दूषित मानसिकता का नतीजा है।

👁 2.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this