Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररायबरेली कांड के पीड़ित परिवार से मिले भाकपाई ।

रायबरेली कांड के पीड़ित परिवार से मिले भाकपाई ।

Published on

, फतेहपुर। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार में जिले के तुराब अली पुरवा निवासी दलित हरिओम के मारे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एफसी के तमाम साथियों ने मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच कर पार्टी नेताओं ने सांत्वना देते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी आपके साथ है और आपके परिवार की सुरक्षा व सहायता के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। परिवार के लिए राज्य व केंद्र सरकार से आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा हेतु मांग करेंगे और पार्टी मांग करेगी कि पीड़ित परिवार को एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व मृतक परिवार को मुआवजा के रूप में एक करोड़ रुपया दे। पीड़ित के घर पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा व एक शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना की पूरी जानकारी करने के बाद यह शासन प्रशासन की पूरी लापरवाही पाई है। लापरवाह पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्यवाही की जाये एवं इनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाये। घटना करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए बुलडोजर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधि मण्डल में सचिव रामप्रकाश, राज्य काउंसिल सदस्य कामरेड फूल चंद्र पाल, कामरेड रामचंद्र, जिला सह सचिव कॉमरेड रामकृष्ण हेगड़े, पूरन लाल, जिला काउंसिल सदस्य कामरेड राधेरमन पाण्डेय, छोटेलाल, राजेंद्र हंस, राकेश प्रजापति, कयामुद्दीन, अतुल कुमार, रज्जन शर्मा आदि मौजूद रहे।

👁 7.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this