Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरललौली में बुजुर्ग महिला हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे एसपी, दोबारा किया निरीक्षण, जल्द...

ललौली में बुजुर्ग महिला हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे एसपी, दोबारा किया निरीक्षण, जल्द खुलासे के निर्देश

Published on

फतेहपुर के ललौली कस्बे के सौताना मोहल्ले में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोबारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज और थानाध्यक्ष ललौली मौजूद रहे।

एसपी ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण करते हुए फील्ड यूनिट द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अब तक की गई पूछताछ की जानकारी ली।

उन्होंने पुलिस टीमों को सर्विलांस और फॉरेंसिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल कर सभी पहलुओं पर गहन जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर हत्याकांड में शामिल अभियुक्त की जल्द पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक करती है।

👁 28K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश...

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...

फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों में दो दोस्तों...

More like this