Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: यातायात माह के बीच हाईवे पर बाइक से आतिशबाजी, पटाखे और...

फतेहपुर: यातायात माह के बीच हाईवे पर बाइक से आतिशबाजी, पटाखे और रॉकेट लगाकर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर। जनपद में एक ओर पुलिस प्रशासन द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात माह चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ युवक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बाइक के आगे पटाखे और रॉकेट लगाकर हाईवे पर स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो NH-2 हाईवे का है, जहां चलती बाइक से आतिशबाजी की जा रही है।

युवकों की इस लापरवाही से हाईवे पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। चलती बाइक पर इस तरह आतिशबाजी करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

सवाल यह है कि जब यातायात माह में पुलिस प्रशासन लोगों को नियमों का पालन करने की नसीहत दे रहा है, तो ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?

फिलहाल वायरल वीडियो ने यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👁 19.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश...

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष...

फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, दो दोस्तों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों में दो दोस्तों...

More like this