Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलौह पुरूष की जयंती पर निकलेगी सदभावना रथ यात्रा: राजेश - चैबीस...

लौह पुरूष की जयंती पर निकलेगी सदभावना रथ यात्रा: राजेश – चैबीस अक्टूबर को प्रतिमा पर माल्यार्पण कर होगा शुभारंभ ।

Published on

फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने शहर के जयरामनगर स्थित एक लाॅज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में अखण्ड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतन्त्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती पर विगत वर्षों के भांति अलग-अलग तिथि में चार दिवसीय सद्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
24 अक्टूबर को पटेल जी की प्रतिमा स्थल पटेलनगर से सद्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा प्रातः नौ बजे से होगी। जो विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर पुनः पटेल नगर चैराहा पहुंचकर समाप्त होगी। इसी तरह 26 अक्टूबर को पटेल जी की प्रतिमा स्थल पटेल नगर से सद्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा प्रातः आठ बजे शुरू होकर हजरतगंज लखनऊ पहुंचेगी। जहां सरदार पटेल जी प्रतिमा स्थल में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी साथ ही महात्मा गांधी, डॉ० भीमराव अम्बेडकर, वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई आदि महापुरूषों की प्रतिमाओं में दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि एवं छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों का सम्मान किया जायेगा। 28 अक्टूबर को पटेल जी की प्रतिमा स्थल पटेलनगर से सद्भावना अखण्ड सरदार पटेल विशाल रथ यात्रा प्रातः नौ बजे शुरू होकर भ्रमण करेगी। 31 अक्टूबर को भी पटेलनगर से यात्रा प्रातः नौ बजे शुरू होगी। उन्होने बताया कि यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होने लोगों का आहवान किया यात्रा में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

आरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने के दो मामले पहुंचे

फतेहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में...

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को असोथर पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर-असोथर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति,...

More like this