HomeUncategorizedशिक्षामित्र की मौत पर बवाल: मौके पहुँचे BSP नेता परिजनों ने बेटी...

शिक्षामित्र की मौत पर बवाल: मौके पहुँचे BSP नेता परिजनों ने बेटी को नौकरी व 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग, प्रशासन ने दिया आश्वासन

Published on

फतेहपुर जनपद के ग्राम बावरा में शिक्षामित्र राम सुमेर गौतम की मृत्यु के बाद शुक्रवार को गांव में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

बताया गया कि मृतक राम सुमेर गौतम ग्राम सभा के जूनियर हाई स्कूल बावरा में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे और उनकी ड्यूटी एसआरआई में लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर एकत्र हो गए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष मनोज गौतम, महासचिव गुलाब पासी, ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। मौके पर एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मृतक की पत्नी रेशमा देवी और उनकी तीन बेटियों—सुगंधा (19 वर्ष), पूर्वी (18 वर्ष) और एस.बी. राय—ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि परिवार के भरण-पोषण के लिए एक बेटी को मृतक आश्रित के रूप में सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही किसान दुर्घटना बीमा के तहत 5 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई।

मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर भेजा जाएगा और यथाशीघ्र उचित सहायता दिलाई जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

👁 184.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौशांबी हादसे के पीड़ितों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, परिजनों को बंधाया ढांढस

नई दिल्ली से सीधे कौशांबी पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

कौशांबी हादसे के पीड़ितों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, परिजनों को बंधाया ढांढस

नई दिल्ली से सीधे कौशांबी पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...