HomeUncategorizedश्रद्धालु का सिर फोड़ने वाला सेवायत गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस ने भेजा जेल

श्रद्धालु का सिर फोड़ने वाला सेवायत गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस ने भेजा जेल

Published on

संवाददाता आलोक तिवारी

शनिवार को वृंदावन में श्रद्धालु पर जानलेवा हमला करने वाले सेवायत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना वृंदावन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
थाना वृंदावन पुलिस द्वारा 14 फरवरी को समय 16.05 बजे जुगल घाट क्षेत्र से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राधाचरन निवासी बांके बिहारी जी की गली नंबर 03, मकान नंबर 188, वृंदावन उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर नामजद अभियुक्त द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना वृंदावन पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

👁 6.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this