Homeराज्यउत्तर प्रदेशसमाधान दिवस में 304 शिकायते आयी,निस्तारण हुआ 35 का,डीएम एसपी बोले सभी...

समाधान दिवस में 304 शिकायते आयी,निस्तारण हुआ 35 का,डीएम एसपी बोले सभी शिकायतों का लिया जाएगा फीड बैक समय से करे निस्तारण

Published on

फतेहपुर जिले में शासन की मंशा के अनुरूप आम जन मानस को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि  अधिकारीगण जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से फीड बैक भी लें। खागा तहसील अन्तर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 304 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 35 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से सम्बंधित शिकायतों को सुना और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारण करे।
    इस मौके पर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसओसी चकबंदी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👁 2.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर का मास्टरमाइंड निकला फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सरगना, प्रयागराज साइबर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

प्रयागराज/फतेहपुर। प्रयागराज साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यूआईडीएआई (UIDAI) पोर्टल में सेंध लगाकर फर्जी...

फतेहपुर में झोलाछाप का खौफनाक खेल! बिना बेहोशी दिए मासूम की उंगली कैंची से काटी, स्वास्थ्य विभाग अब भी खामोश

फतेहपुर: जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर गांव से इंसानियत को झकझोर देने...

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

More like this