Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसर्पदंश से मासूम की मौत

सर्पदंश से मासूम की मौत

Published on

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरेहटा गांव में झाड़ फूंक ने चार वर्षीय एक मासूम की जान ले ली। सांप काटने के बाद परिजन सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाय कोरू गांव में पहले झाड़ फूंक कराया। तब तक मासूम की हालत बिगड़ गई थी। जब तक अस्पताल में बेहतर इलाज होता मासूम की मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष अंतर्गत कसरेहटा गांव के अनंत कुमार गौतम चार वर्षीय पुत्र संजय कुमार गौतम को रविवार की रात घर में ही सर्प ने काट लिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के पहले झाड़ फूंक का सहारा लिया और इस बीच मासूम की हालत इतनी बिगड़ गई कि प्रयागराज जिले के सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय के डॉक्टर भी बच्चे को नहीं बचा सके। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता संजय कुमार गौतम ने बताया कि अनंत और उसकी मां सभी लोग सो रहे थे। तभी रविवार की अनंत को रात्रि में सर्प ने काट लिया। इसके इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि अस्पताल में एंटी वेनम इंजेक्शन होने के बावजूद सांप काटने पर पहले लोग झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जब हालत बिगड़ जाती है, तभी अस्पताल लाते हैं। अनंत कुमार के साथ भी यही हुआ। सीएचसी हथगाम के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार चैरसिया ने बताया कि सांप काटने के बाद काटने के स्थान के थोड़ा ऊपर रस्सी बांध लेने तथा तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाने से जान बचाई जा सकती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में अब तक आधा दर्जन में से एक को छोड़कर सभी की जान बचाई जा चुकी है।

👁 9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this