Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा, छात्रों ने भी किया शानदार...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा, छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

Published on

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में इस बार छात्राओं ने बाजी मारते हुए अपना दबदबा कायम रखा, हालांकि छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र अंबर शुक्ला ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप करते हुए जिले में भी शानदार स्थान प्राप्त किया। वहीं अस्मिता अवस्थी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टॉप-10 सूची में शामिल आठ छात्र-छात्राओं ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं आकांक्षा सिंह ने 97 प्रतिशत और नव्या शुक्ला ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसके अलावा शहर के सीपीएस स्कूल के छात्र आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि जीपीएस स्कूल की छात्रा प्राची पाल ने भी 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। विद्यालयों में इस अवसर पर खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधकों ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उम्मीद है कि भविष्य में भी ये विद्यार्थी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

👁 59.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this