फतेहपुर- शहर के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव,प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, यू. पी. बोर्ड के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष पाण्डेय एच. एम. श्रीमती रीना शुक्ला जी के करकमलों द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की ऊर्जामयी सहभागिता से गूंज उठा।
शिक्षक दिवस की पूर्व बेला पर ( कल )प्रातः काल की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं थीं।
आज कार्यक्रम में प्रधानाचार्या जी ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया, सही मायने में शिक्षकों की भूमिका और महत्व बताते हुए बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक बनने की प्रेरणा दी ।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों , शिक्षकों व विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों के लिए उपहार भेंट किए और विशेष लंच का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को पुनः स्थापित करते हुए शिक्षक दिवस को अविस्मरणीय बना दिया।
Trending Now
सी पी एस प्रांगण में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया शिक्षक दिवस
👁 19.1K views







