Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां खटारा टैम्पो,ओमनी और...

स्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां खटारा टैम्पो,ओमनी और सीएनजी वाहनों में ठूंसकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे,हादसे का बढ़ा खतरा

Published on

फतेहपुर-असोथर ब्लॉक क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। कई निजी विद्यालयों में बच्चों का परिवहन खटारा टैम्पो, पुरानी ओमनी वैन और जर्जर सीएनजी वाहनों से कराया जा रहा है। इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर रोजाना सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे हर दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय क्षेत्र की सड़कों पर ऐसे वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जाता है। कई वाहनों के दरवाजे ठीक से बंद नहीं होते, जबकि कुछ वाहनों में फिटनेस प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और स्कूल वाहन संबंधी अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का भी अभाव दिखाई देता है। इसके बावजूद ये वाहन बेखौफ होकर बच्चों को ढो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई सघन जांच अभियान नहीं चलाया गया। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण बच्चों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अभिभावकों ने प्रशासन से सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का संचालन तत्काल बंद कराया जाए और संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। परिवहन विभाग और प्रशासन को नियमित अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी स्कूल वाहन निर्धारित मानकों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन राजेश सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों की समय-समय पर जांच की जाती है। यदि कहीं भी क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, बिना फिटनेस या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने की शिकायत मिलती है तो जांच कर नियमानुसार चालान व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की भी जांच कराई जाएगी।

👁 48.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...