Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वदेशी नेटवर्क बीएसएनएल ने मनाया रजत जयंती समारोह - रोड शो निकाल...

स्वदेशी नेटवर्क बीएसएनएल ने मनाया रजत जयंती समारोह – रोड शो निकाल कार्यालय परिसर में काटा केक, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ।

Published on

फतेहपुर। बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड के सफलतापूर्वक पच्चीस वर्ष होने के उपलक्ष्य में स्वदेशी नेटवर्क बीएसएनएल ने रजत जयंती समारोह मनाया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर जहां रोड शो निकाला वहीं बीएसएनएल कार्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर केक काट कर जश्न मनाया। रजत जयंती समारोह में प्रमुख मोहन कुमार के नेतृत्व में बीएसएनएल दूर संचार कालोनी आबूनगर से रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। शादीपुर टेलीफोन एक्सचेंज तक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही टेलीफोन भवन शादीपुर नाका पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीएसएनएल सीएमडी नई दिल्ली से भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही बच्चों की पेटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। तत्पश्चात अधिकारियों ने मिलकर केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। उधर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख मोहन कुमार के साथ श्रवण कुमार, विनोद कुमार सिंह, शिवसंगत सिंह, सचिन गुप्ता, संजय पेरवाल, विवेक गुप्ता, अवनीश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this