Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सराय खालिस और बौडर में...

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सराय खालिस और बौडर में स्वास्थ्य कैंप

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सराय खालिस और बौडर गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जापाइगो संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। कैंप में विशेषज्ञों ने प्रसव पूर्व जांच, वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन की जांच की। साथ ही महिलाओं को 75 ग्राम ग्लूकोज पिलाकर मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। गैर संचारी रोगों की रोकथाम, लक्ष्य दंपति को परिवार नियोजन संबंधी जानकारी तथा किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एकता शर्मा, प्रीति गुप्ता, जापाइगो की रेणुका, आशा और आशा संगिनी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय पर उपचार लेने की अपील की। ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सीधे गांव में उपलब्ध होती है और बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।

👁 7.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this