Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थायी निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम...

हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थायी निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हरिहरगंज में ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ओवरब्रिज के नीचे किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण या आवंटन न किया जाए, ताकि यातायात और जनसुविधा प्रभावित न हो।
ज्ञापन में बताया गया कि हरिहरगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित हैं, जहां प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक हजारों ग्राहक खरीदारी के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। इसी मार्ग से कई मोहल्लों का संपर्क भी जुड़ा हुआ है, जिससे पूरे दिन भारी आवागमन बना रहता है।
व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई एक ओर मात्र लगभग 12 फीट है। रेलवे स्टेशन जाने वाला प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यदि ओवरब्रिज के नीचे किसी प्रकार का स्थायी निर्माण या दुकान आवंटित की जाती है तो यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित होगी तथा आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ज्ञापन में मांग की गई कि ओवरब्रिज के नीचे होने वाले सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य को सड़क के स्तर के बराबर रखा जाए तथा किसी भी प्रकार का स्थायी आवंटन न किया जाए। साथ ही सक्षम अधिकारी से मौके का स्थलीय निरीक्षण कराकर व्यापारियों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।
यह ज्ञापन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान अवनीश गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, मोहित रस्तोगी, नरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, ज्ञानेन्द्र गुप्ता, रूपक गुप्ता, सरदार इन्द्रजीत सिंह, सर्वेश सिंह भदौरिया, सोमप्रकाश गुप्ता, राज गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, सेराज, चरणजीत सिंह, विनोद त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, संतोष सर्राफ, प्रेमचन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

👁 46.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this