Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहर घर तिरंगा अभियान के तहत असोथर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत असोथर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर में मंगलवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ प्रताप नगर झाल से बाजे-गाजे के साथ हुआ, जो गल्ला मंडी, असोथर ब्लॉक, बस स्टॉप होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

इस दौरान महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीत गा रहे थे। “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” और “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी हरिगेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राममहेश निषाद, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, निर्मल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, बबलू पासवान, सभी वार्डों के सभासद एवं नगर के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सम्मानपूर्वक अपने घर पर तिरंगा फहराए।”

👁 30.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर फटा, डंपर परिचालक की कुचलकर मौत

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर परिचालक...

खालिसपुर में जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवार की सीएम योगी से गुहार, आरोपी पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद...

फतेहपुर: हरनाव गांव में महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की आशंका पर थाने में शिकायत

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के हरनाव गांव में एक हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर...

More like this