Homeअपराधहाथरस में बच्ची से रेप का मामला:7 साल की पीड़िता की कोर्ट...

हाथरस में बच्ची से रेप का मामला:7 साल की पीड़िता की कोर्ट में हुई गवाही, 19 अप्रैल को अगली सुनवाई

Published on

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिसावर कस्बे में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा की अदालत में पीड़िता की गवाही हुई। गवाही बंद कमरे में हुई। मामला 16 मार्च का है, जब एक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अमन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की गंभीर हालत के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया। पुलिस ने इस मामले को अलग-अलग समुदाय से जुड़े होने के कारण अति संवेदनशील माना। चार्ज शीट हो चुकी है दाखिल… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 9 दिन में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। आज की सुनवाई में बचाव पक्ष के चीफ डिफेंस काउंसिल ऋतुराज सिंह ने पीड़िता से जिरह की। अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी, जिसमें शेष साक्ष्य पेश किए जाएंगे।

👁 208 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सामूहिक दुष्कर्म कांड पर बसपा का ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की उठी मांग

फतेहपुर। जनपद में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव में उस समय हड़कंप...

प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका के पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव में ऑनर किलिंग का सनसनी...

More like this