TMC के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के बयान को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा जवाब बाराबंकी में दिया
जहाँ उन्होंने साफ कहा कि कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा।उहोंने ने कहा कि जो लोग कयामत का दिन आने का इंतजार कर रहे हैं या बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, वे सपना देखते-देखते सड़-गल जाएंगे, लेकिन वह दिन कभी नहीं आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो।
कानून मानोगे, कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे। अगर कायदे में नहीं रहे तो आगे का रास्ता क्या है, यह सबको पता है। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, वरना जहन्नुम मिलेगा (कानून तोड़ने वालों के लिए सख्त चेतावनी)।
राम मंदिर बन गया, जैसा BJP ने कहा था, वैसे ही बाबरी का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा।
Trending Now
हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। कानून मानोगे, कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे।
👁 4.1K views








